रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: भगवानपुर। एसबीआई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट परियोजना के तहत लामग्रांट में शिविर में 187 लोगों के बीपी, मलेरिया, शुगर, टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसका शुभारंभ समन्वयक संजय कुमार चटवाल ने किया। बताया कि जिले के चयनित 20 गांवों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में आशा कार्यकर्ता कुसुम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...