Roorki News: स्वागत द्वार न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी
रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: क्षेत्र के गोकुलवाला गांव में ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर स्वागत द्वार और बोर्ड लगाने की मांग की है। ग्रामीण मुशर्रफ अहमद, मोहम्मद सहजाद, तौकीर आलम, समद, आलीशान और मोनिश ने बताया कि गांव में प्रवेश मार्ग पर लंबे समय से स्वागत द्वार बनवाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वागत द्वार का निर्माण नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.