रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: धनौरी। महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट धनौरी में सोमवार को स्वराज फाउंडेशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र देकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि धनौरी में भाजपा नैत्री रोमा सैनी के प्रयास से लगाए गए इस रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है जोकि बेहद सराहनीय कार्य है। इस रोजगार मेले में क्षेत्र के 478 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...