रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की। नगर निगम और संस्कार भारती की महानगर इकाई की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वंदे मातरम् गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार में बाल कवि सम्मेलन होगा। इसमें बाल साहित्यकारों को उनकी प्रतिभा के लिए प्रोत्साहित कर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्कार भारती की बैठक हुई। बैठक में राजकुमार उपाध्याय, भावना शर्मा, विनय सैनी, मनीष श्रीवास्तव, अशोक शर्मा आर्य, नरेंद्र आहूजा, समय सिंह सैनी, नीलम मधोक, विमलेश शर्मा, साक्षी त्यागी, दीपा कौशिक, साक्षी अग्रवाल, वीणा सिंह, प्रवीण रोड और सुशील रावत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम वाटिका की स्थापना होगी यह भी पढ़ें- Bareily News: 15 अगस्त को बरेली में होगा कवि सम्मेलन, आजादी के ...