Roorki News: स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरू, डेंगू से बचाव के लिए सफाई पर जोर
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को स्वच्छता सप्ताह अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी और कर्मचारियों ने पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर सफाई की। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों के पनपने और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कस्बे में साफ-सफाई और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से आपसी सहयोग के साथ पूरे कस्बे को स्वच्छ रखने और कहीं भी कूड़ा एकत्र नहीं होने देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.