Roorki News: स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
रुडकी, सितम्बर 20 -- Roorki News: शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से साई आशीष हेल्थकेयर मैनेजमेंट द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स मोबाइल मेडिकल यूनिट के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधि के अंतर्गत हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में परियोजना के चिकित्सक, नर्स और समन्वयक ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व की जानकारी दी। परियोजना समन्वयक संजय कुमार चटवाल और सीएलएफ अध्यक्ष सरस सैनी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को घर और आसपास नियमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.