Roorki News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
रुडकी, अगस्त 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर पंचायत पाडली गुज्जर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनकी सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध बढ़ने पर यूपीसीएल की टीम बिना मीटर लगाए वापस लौट गई। बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग की टीम गांव पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता समीर आलम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति लिए बिना स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई की जा रही है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.