Roorki News: स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग
रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब है। इससे रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। श्रमिक काम से वापस घर को लौटतें हैं तो अंधेरे में कुत्तों के हमले का खौफ बना रहता है। उन्होंने नगर निगम से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की। भगवानपुर इंडस्ट्री एरिया में काम करने वाले श्रमिक नीरज कुमार, पींटू प्रजापति, सोनू, रूपेश आदि ने कहा कि वह रात को ड्यूट कर वापस जब रुड़की अपने घर को जाते हैं तो कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब के कारण अंधेरा पसरा रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.