Roorki News: स्टेशन पर यात्रियों से गाली-गलौज कर रहे दो युवक पकड़े
रुडकी, सितम्बर 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब दो युवक यात्रियों से गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवक काफी देर तक यात्रियों के साथ अभद्रता करते रहे। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में असहज स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की बात भी नहीं मानी। इसके बाद जीआरपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.