Roorki News: स्कूल में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद बाल कलाकारों ने छोटी-छोटी गोपियां, छोटे-छोटे ग्वाल बाल गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने कान्हा ने थोड़ा-सा प्यार दे गीत पर भी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं तक के विभिन्न प्रसंगों को नृत्य और झांकियों के माध्यम से जीवंत किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.