रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर कस्बे से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 24 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बेटी स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। उसके साथ मोहल्ला बाहर किला की 16 वर्षीय किशोरी भी स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह कक्षा दस की छात्रा है और एक निजी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी दोपहर करीब एक बजे होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। परिजन जब स्कूल पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर चेक कराया तो पता चला कि छात्रा उस दिन स्कूल आई ही नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...