Roorki News: स्कूटर सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में एक युवक के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चुड़ियाला गांव निवासी मांगेराम ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र मंथराज स्कूटर से जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पदम सिंह, सौरभ और आयुष, निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.