Roorki News: सोहलपुर में मिठाई फैक्ट्री पर छापा, ढाई कुंतल मिलावटी सामग्री बरामद
रुडकी, अगस्त 25 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सोहलपुर गांव में रसगुल्ले और मिल्ककेक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब ढाई कुंतल संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद की। टीम ने रसगुल्ले और मिल्ककेक के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फैक्ट्री परिसर में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर आरएस रावत, सहायक आयुक्त एमएन जोशी और दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। अधिकारियों ने मौके पर तैयार रसगुल्ले और मिल्ककेक की जांच की और अलग-अलग नमूने लिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सोहलपुर में मिलावटी रसगुल्ले और मिल्ककेक बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मिलावटखोंरों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.