Roorki News: सोसायटी के एमडी पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: लक्सर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने निरंजनपुर कोऑपरेटिव सोसायटी में तैनात एमडी पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारियों ने सहायक निबंधक अधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर एमडी को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि लक्सर विकासखंड के निरंजनपुर गांव स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी में तैनात एमडी के पास दो स्थानों का चार्ज है। इसके चलते वह नियमित रूप से सोसायटी में उपलब्ध नहीं रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.