Roorki News: सोलानी पुल और कलियर मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का धरना
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: सोलानी नदी के पुराने कलियर मार्ग की बदहाल स्थिति और सड़क पर बने गहरे गड्ढों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोलानी नदी पुल के पास धरना देकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मार्ग को जल्द गड्ढामुक्त कराने और स्थायी मरम्मत की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुराने कलियर मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। कहा कि पिछले सप्ताह जिलाधिकारी ने गड्ढे भरने और सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.