रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों ने नदी की सरकारी भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण को बाढ़ की बड़ी वजह बताया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और नदी की खुदाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बाढ़ का खतरा कम हो सके। सिकंदरपुर, अब्दीपुर, दादूपुर, अहियापुर और मदारपुर के ग्रामीणों ओमवीर कुमार, सचिन कुमार, नरेश कुमार, रविंद्र चौधरी, विदित कुमार, अमित कुमार, जसविंदर, हरविंदर समेत अनेक लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने सोलानी नदी की सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ा इससे नदी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ है और नदी का पाट संकरा हो गया है। यह भी पढ़ें- सोलानी नदी उफनाई, हजारों हेक्टेय...