Roorki News: सोलानी नदी का तटबंध चार जगह कमजोर
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। हस्तमौली गांव के निकट सोलानी नदी का तटबंध चार स्थानों पर कमजोर होने से ग्रामीणों के सामने बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है। तटबंध की स्थिति खराब होने से गांव के पांच सौ से अधिक ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो कमजोर तटबंध के रास्ते पानी गांव की आबादी और खेतों की ओर पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने तटबंध की स्थिति की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा तटबंध का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कुछ देर तक कर्मचारियों को तटबंध की मरम्मत और मजबूती के काम में लगाया, लेकिन कुछ समय बाद कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर चले गए। यह भी पढ़ें- लक्सर में सोलानी नदी ने दो स्थानों पर किया कटव, ग्रामीणों में हड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.