Roorki News: सोलानी के कटाव से एक किमी सड़क बर्बाद, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: लक्सर, संवादददाता। कुआं खेड़ा गांव में सोलानी नदी के कटाव से करीब एक किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार सोलानी नदी के कटाव के कारण करीब एक किलोमीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा कटकर नदी की ओर चला गया है। इससे गांव में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी के कटाव को तत्काल नहीं रोका गया तो सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है और गांव का आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Roorki News: खेतों में पानी घुसा तो भड़के किसान, सिंचाई विभाग के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.