रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: लक्सर। पिछले करीब एक वर्ष से सोलानी नदी का कटाव कुआंखेड़ा समेत 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। लगातार हो रहे कटाव से अब तक करीब तीन हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है, जबकि मुख्य सड़क का लगभग 300 मीटर हिस्सा भी कटाव की चपेट में आ चुका है। कुछ दिन पहले खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान भी मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि रविवार रात एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें स्थिति की जानकारी दी। विधायक ने मामले को लेकर डीएम मयूर दीक्षित से वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...