Roorki News: सोलर प्लांट से कॉपर के तार चोरी
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: नारसन कलां गांव में स्थित सोलर प्लांट से अज्ञात चोर कॉपर के बिजली के तार चोरी कर ले गए। घटना में 30 से 40 सोलर पैनल प्रभावित होने का अनुमान है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारसन कलां निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रेखा के नाम पर गांव में सोलर प्लांट स्थापित है। सात सितंबर की रात अज्ञात चोर प्लांट से कॉपर के बिजली के तार चोरी कर ले गए। घटना में 30 से 40 सोलर पैनल भी प्रभावित हुए हैं। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: सोलर प्लांट से टावर तक 200 मीटर कॉपर केबल चोरी, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.