Roorki News: सॉस बनाने की फैक्ट्री पर छापा, आठ कुंतल नकली सॉस नष्ट किया
रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बाजारों में बिना लेबल वाले सॉस की बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर की एक सॉस निर्माण इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने बिना लेबल के तैयार 351 सॉस की बोतलें और करीब आठ कुंतल कच्चा और नकली माल बरामद किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री पिछले करीब छह माह से सॉस का उत्पादन कर रही थी। विभाग ने सभी उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए फैक्ट्री स्वामी को नोटिस जारी कर दिया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडे समेत विभागीय टीम शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.