रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने हेयर सैलून में चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। डाडा जलालपुर निवासी मिन्टू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने सैलून का शटर तोड़कर एलईडी, सिलेंडर, चांदी की चेन, स्मार्ट घड़ी और करीब 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर डिजिटल साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही पूर्व में जेल से छूटे आरोपियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...