रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। रायपुर गांव में चोरों ने एक सैलून की दुकान को निशाना बनाकर शटर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता दुकान स्वामी को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चला। शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और गैस सिलेंडर, एलईडी व नकदी गायब थी। दुकान स्वामी मिंटू निवासी डाडा जलालपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने रात के समय दुकान के शटर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सैलून की दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी व नकदी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...