Roorki News: सैलर लगाने के विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, आंख में आई गंभीर चोट
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। इस्माइलपुर चौराहे पर सैलर (धान कुटाई मशीन) लगाने को लेकर विवाद में दूसरे सैलर संचालक ने बुजुर्ग पर डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग का दांत टूट गया और आंख पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है। इस्माइलपुर गांव निवासी सागर सैनी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बुजुर्ग पिता की इस्माइलपुर चौराहे पर दुकान है। दुकान के पीछे वह धान कुटाई का सैलर चलाते हैं। गांव का दूसरा व्यक्ति भी धान कुटाई का सैलर चलाता है। बताया कि 28 सितंबर को उसके पिता सैलर पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष ने सैलर लगाने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने थप्पड़ जड़े और डंडे से सिर व मुंह पर वार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.