Roorki News: सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी को गिरफ्तार किया
रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: लक्सर। सैनी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सैनी समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी मिलने पर समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। रविवार शाम सैनी समाज के सैकड़ों लोग लक्सर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाराजपुर कला निवासी यशवीर सैनी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: सैनी समाज पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.