Roorki News: सैनी सभा से बिना बैठक के हटाने का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी ने संगठन के पदाधिकारियों पर बिना सूचना और बैठक किए उन्हें पद से हटाने का आरोप लगाया है। उनकी जगह ईश्वर चंद सैनी को अध्यक्ष बनाए जाने से समर्थकों में नाराजगी है। मंगलवार को समर्थकों ने बाबूराम सैनी के नेतृत्व में अलग संगठन बनाने की मांग उठाई। लक्सर-हरिद्वार रोड पर एक होटल में आयोजित बैठक में बाबूराम सैनी ने कहा कि वह संगठन में जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे, लेकिन उन्हें विश्वास में लिए बिना ही पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जौनसार बावर में भारी-भरकम बिजली बिलों से ग्रामीणों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.