Roorki News: सेवा संघ के रक्तदान शिविर में एकत्र हुई 62 यूनिट रक्त
रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: देव भूमि मानवाधिकार सेवा संघ एवं श्री अंबा इंडस्ट्री, भगवानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि उनके एक छोटे से प्रयास से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। संस्था के महामंत्री आकाश जैन एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्वामी विवेकानंद की 124वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.