Roorki News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर दिनदहाड़े चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर
रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: धनौरी, संवाददाता। शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को रसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार सैनी ने धनौरी पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर धनौरी गए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी दवा लेने के लिए रुड़की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.