रुडकी, अक्टूबर 7 -- Roorki News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर आलम ने रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी, छिनैती और आपराधिक घटनाओं को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मुख्यालय में अत्याधुनिक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जाए, जहां से 24 घंटे शहर की निगरानी हो सके। समीर आलम ने कहा कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में करीब एक से डेढ़ हजार हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जाएं। सभी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए, ताकि किसी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि शहर की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी मजबूत होगी तो अपराधियों के भागने की संभावना कम होगी। उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों से आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव प्रमुखत...