Roorki News: सीवर में बोतल, पॉलीथिन और कपड़ों से चोक, खोद-खोदकर लाइन की जा रही सफाई
रुडकी, अगस्त 2 -- Roorki News: रामनगर क्षेत्र में बार-बार चोक हो रही सीवर लाइन को दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत कराई जा रही है। चैंबरों और पाइप लाइनों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, कपड़े, सिल्ट और अन्य ठोस कचरा निकल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कई स्थानों पर नालों का पानी सीवर लाइन से जोड़े जाने के कारण भी समस्या बढ़ी है। रामनगर में लंबे समय से सीवर लाइन चोक होने की शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लाइन में सिल्ट और ठोस कचरा जमा होने से सीवर का प्रवाह बाधित हो रहा है। सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोगों ने नालियों का पानी गलत तरीके से सीवर लाइन से जोड़ दिया है। इससे सीवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.