Roorki News: सीबीआरआई में आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली के बताए उपाय
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सीबीआरआई रुड़की में शुक्रवार को 11वां आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, रोगों की रोकथाम और संतुलित खानपान के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ कर निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और प्राचीन ज्ञान से जुड़े रहना जरूरी है। साथ ही परंपराओं को अपनाते समय वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक सोच बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.