Roorki News: सीने में दर्द उठने पर जेल का बंदी हायर सेंटर रेफर
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की। रुड़की जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से सोमवार की देर रात जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंदी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर पाते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित बंदी एक मामले में काफी समय से जेल में निरुद्ध है। जेल प्रशासन ने बंदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में बंदी के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बंदी का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.