Roorki News: सीओ ने किया बुग्गावाला थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: बुग्गावाला। भगवानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बुग्गावालाथाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, हवालात, असलहों और दंगा नियंत्रण उपकरणों का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और थाने के सभी अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों और विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.