Roorki News: सीएम हेल्पलाइन के निर्देश पर दर्ज हुई चोरी की एफआईआर
रुडकी, जुलाई 26 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर रजवाहे के पास से लगभग तीन महीने पहले हुई चोरी की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने जब सीएम हेल्पलाइन पर गुहार लगाई तो उच्च स्तर से मिले निर्देशों के बाद रविवार को पुलिस ने मामले की ई-एफआईआर दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढंडेरा निवासी सुभाष सिंह राणा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 29 अप्रैल को उनका पुत्र किसी काम से मोहम्मदपुर रजवाहे के पास गया था। दोपहर करीब 3 बजे उसने अपनी सिल्वर रंग की स्प्लेंडर प्लस बाईक वहां खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा, तो बाइक वहां से रहस्यमयी ढंग से गायब थी। पीड़ित परिवार ने अपने स्तर पर आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित सुभाष सिंह राणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.