Roorki News: सिविल लाइन बाजार की सड़क हुई चकाचक
रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। शादी का झांसा देकर महिला का करीब दो साल तक शारीरिक शोषण करने और बाद में अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाड़ा निवासी मेहराज का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद वह उसे कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया और करीब दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.