रुडकी, नवम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल रुड़की में डॉक्टर की कमी के बीच संविदा पर एक और जनरल सर्जन की तैनाती हो गई है। डा. पंकज शर्मा करीब एक सप्ताह से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके आने से अस्पताल में अब दो जनरल सर्जन हो गए हैं। वहीं, एक और सर्जन की जल्द ज्वाइनिंग होने वाली हैं। इससे अस्पताल में सर्जरी संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...