Roorki News: सिविल अस्पताल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू
रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों से पीड़ित 666 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। पहले दिन 68 मरीजों के एक्स-रे किए गए, जबकि करीब 150 मरीजों के रक्त संबंधी परीक्षण कराए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने दवाइयां और उपचार संबंधी सलाह दी। जनरल फिजीशियन डॉ. राशि रंजन कुकरेती, जनरल फिजीशियन डॉ. मशरुफ अली, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सैनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार तथा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुभव अग्रवाल सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.