Roorki News: सिविल अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार
रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में मरीजों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनरल ओपीडी में एक ही चिकित्सक के भरोसे 250 से अधिक मरीज रहे। इन मरीजों को अपने नंबर के लिए एक से डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। तबादला सूची जारी होने के बाद से लगातार अस्पताल इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक अस्पताल से चार चिकित्सक कार्यमुक्त हो चुके हैं, जबकि यहां पर सिर्फ एक महिला चिकित्सक की तैनाती हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.