Roorki News: सिकरौढ़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन से बाइक टकराई, युवक की मौत
रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता । सिकरौढ़ा मार्ग पर सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिकरौढ़ा निवासी 45 वर्षीय शमशाद सोमवार देर रात बाइक से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिकरौढ़ा मार्ग पर उसकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से शमशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.