रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, पुष्प समेत पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की संख्या बढ़ती गई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। कई श्रद्धालु बारिश के बीच मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- श्रृंग्वेरपुर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी शहर के पंचशील काली माता मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर ...