रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: शेफील्ड स्कूल रुड़की में सावन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कला एवं चित्रकला गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने चित्रों में सावन की हरियाली, बारिश, झूले, मेहंदी, तीज-त्योहार, भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को आकर्षक ढंग से उकेरा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की थीम पर बनाए गए चित्रों में तिरंगा, राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय धरोहर तथा देश की एकता और अखंडता को प्रमुखता से दर्शाया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता विद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया प्रधानाचार्य डॉ. रुचि रावत ने विद्यार्...