रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की। सालियर गांव में गुरुवार रात लावारिस कुत्ते ने सोनू पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात करीब 11 बजे कुत्ते ने उनके हाथ को बुरी तरह काट लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उनका उपचार किया गया। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सोनू को एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सीरम लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...