रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: कलियर विधानसभा क्षेत्र के धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में सात सितंबर को स्वराज फाउंडेशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक रोमा सैनी ने बताया कि मेले में दसवीं, बारहवीं, यूजी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक समेत विभिन्न कोर्स कर चुके युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। देश के अलग-अलग राज्यों से 35 से 40 कंपनियां पहुंचेंगी। फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल परासर ने बताया कि कम से कम एक हजार युवाओं को मौके पर ऑफर लेटर दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : तीन सितंबर को नियोजन मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...