Roorki News: सात दुकानों का निरीक्षण, दो के पास लाइसेंस नहीं मिला, नोटिस जारी
रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेन बाजार और आसपास की दुकानों में फूड सैंपलिंग की कार्रवाई की। सात दुकानों में जांच के दौरान दो दुकानों पर खाद्य कारोबार का रजिस्ट्रेशन अथवा लाइसेंस नहीं पाया गया। दोनों दुकानदारों को मौके पर नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानों में मिली अन्य कमियों को लेकर भी संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों से बेसन के लड्डू और चॉकलेट मिठाई के सैंपल लिए। इसके अलावा चॉकलेट टॉफी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। सभी सैंपल राज्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, सात नमूने लिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.