रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बुग्गावाला और आसपास के कई गांवों में शनिवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते गोकलवाला, बनवाला, शहीदवाला ग्रंट, कुड़कावाला और बंदरजूड समेत कई गांवों में सुबह से ही बिजली गुल रही। धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली न रहने से घरों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। वाटर पंप और इनवर्टर बंद होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...