रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकाल ली। मोबाइल पर रकम निकाले जाने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। खाते से एक साथ इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर निवासी फरमान अली ने तहरीर देकर बताया कि ठगों ने उनके बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। उनके मोबाइल पर जब खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आया तो उन्होंने उसे देखा। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने...