रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: मंगलौर। मोहल्ला टोली निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में 73 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने पर साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टोली निवासी मोहम्मद आलम ने तहरीर देकर बताया कि सात जून को अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 40 हजार और 33 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...