Roorki News: सलेमपुर मार्ग पर सड़क से ज्यादा बने गड्ढे, पलट रहे ई-रिक्शा
रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: ब्लॉक कार्यालय से सलेमपुर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हो गए हैं कि कई जगह सड़क कम और गड्ढे अधिक नजर आते हैं। मार्ग की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों के कारण ई-रिक्शा के पलटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी आए दिन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। स्थिति यह है कि ई-रिक्शा चालकों ने इस मार्ग से आने-जाने वाली सवारियों को ले जाने से भी परहेज करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि गड्ढों से वाहन निकालना मुश्किल होता है और पलटने का खतरा बना रहता है। कई बार चौपहिया वाहन भी गड्ढों में फंस चुके हैं।
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी दिलशाद, विनोद कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.