रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। एडीजे द्वितीय आशुतोष मिश्रा ने कहा कि युवाओं को अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने आचरण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए। सभी युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने भारत भारती संस्था की ओर से योगी मंगलनाथ सरस्वती इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने छात्रों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर इसके प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Sardar Vallabhbhai Patel Ja...