Roorki News: सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में अनियमितताओं की शिकायत
रुडकी, जुलाई 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। अकौढ़ा खुर्द के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में अनियमितताओं का आरोप लगाकर जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पात्र लोगों को समय पर राशन नहीं बांटा जा रहा है। सुमित खत्री, विपिन कुमार, राजेश, रिजवान आदि का कहना है कि राशन विक्रेता द्वारा दुकान पर नियमित रूप से राशन का वितरण नहीं किया जाता, जबकि कई बार अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.